PradhanNews

International yoga day 2025: विशाखापट्टनम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का नेतृत्व किया

International yoga day 2025: इंटरनेशनल योग दिवस पर आंध्र पदेश के विशाखापट्टनम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थे।

International yoga day 2025: इंटरनेशनल योग दिवस पर आंध्र पदेश के विशाखापट्टनम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थे। कहां कि तनाव से गुजर रही दुनिया के लिए योग एक पांच बटन है। योग से हमें शांति की दिशा मिलती है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता देने का प्रस्ताव रखा था कम समय में ही 175 देश भारत के साथ खड़े हो गए।

ये सिर्फ एक प्रस्ताव का समर्थन भर नहीं था। यह मानवता के भले के लिए दुनिया का सामूहिक प्रयास था। 11 साल बाद हम देख रहे हैं कि योग दुनिया भर में करोड़ों लोगों की जीवन शैली का हिस्सा बन चुका है। मुझे गर्व होता है कि हमारे दिव्यांग साथी योग शास्त्र पढ़ते हैं वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग करते हैं।

जम्मू कश्मीर में दुनिया सबसे रेलवे आर्च ब्रिज चिनाब पुल के पास योग दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। श्रीनगर में डल झील के किनारे योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। दिल्ली में यमुना के बीच बच्चों ने योग प्रदर्शन किया। राजस्थान में रेगिस्तान बीच योग कार्यक्रम आयोजित हुआ।

योग गुरु बाबा रामदेव ने कुरुक्षेत्र में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। और बाबा रामदेव ने कई तरह के योगासनों का प्रदर्शन किया। ऋषिकेश में गंगा के तट पर परमार्थ निकेतन के आश्रम मैं आध्यात्मिक गुरु चिन्मयानंद ने योग किया।

ITBP की 24 बटालियन के जवानों ने लेह में पैंगोंग त्सो झील के तट पर 14200 फीट की ऊंचाई पर योग किया। बीएसएफ के जवानों ने पंजाब के अटारी बॉर्डर पर योगाभ्यास किया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद भवन परिसर में योग किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने उधमपुर में सेना के जवानों के साथ योग किया। केंद्रीय मत्री अर्जुन मेघवाल ने लेह पैलेस में योग किया

Iternational yoga Day 2025 : यूपी में 11वें योग दिवस पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में योग किया।

उन्होंने कहा- धर्म का कोई भी कार्य स्वस्थ शरीर के बिना संभव नहीं है। जब भी भारत की विश्व में तुलना होती है, तो केवल आर्थिक उन्नयन के लिए नहीं, बल्कि भारत को योग देने वाले देश के रूप में भी जाना जाता है।

मथुरा में सांसद हेमा मालिनी ने प्राणायाम किया। उन्होंने कहा-मैं हमेशा योग करती हूं। दूसरों को प्रेरित करने की कोशिश कर रही हूं। योग हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा-इस बार टिकट उन लोगों को मिलेगा, जो योग ठीक से करेंगे। टिकट मांगते -मांगते अधिकतर लोगों की सांस फूल जाती है। अल्टीमेट परीक्षा यही है कि अच्छे लोगों का चयन किया जाए। अच्छे वही हैं, जिनका स्वास्थ्य और विचार दोनों अच्छे हों। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आयोजित कर्यक्रम में भाग लिया

जापान मैं भारती दूतावास के सहयोग से योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। लंदन में हाई कमिश्नर ने योग दिवस योग कार्यक्रम आयोजित किया।

Exit mobile version