मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह-सुबह पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव को 52वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह-सुबह पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव को 52वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 52वें जन्मदिन की बधाई 5:53 पर दी। योगी आदित्यनाथ की जन्मदिन की बधाई और मुबारकबाद पर अखिलेश यादव ने थैंक्यू कहा। जबकि 5 जून को योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर अखिलेश यादव ने रात 10:00 बजे जन्म दिन की सौहार्दपूर्ण मुबारक वाद दिया था। यही गंगा जमुना तहजीब और भारत की सनातन परंपरा है। महाभारत काल में भी दिन भर युद्ध होता था और सूर्यास्त के बाद कौरव और पांडव मैत्री पूर्ण और पारिवारिक परंपरा के अनुसार रहते थे।

अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देने वालों में राहुल गांधी ने लिखा पीएफ के आवाज बुलंद: अखिलेश भाई को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शभकामनाएं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की हर्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, पूर्व मुख्यमंत्री बसपा प्रमुख मायावती, चाचा शिवपाल, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर इसके साथ ही दिन भर कार्यक्रम चलता रहा।

अखिलेश यादव ने 1999 में डिंपल से शादी की, 2000 में कन्नौज से उपचुनाव जीता और सांसद बने। 2004 में दोबारा चुनाव जीता। 2009 में तीसरी बार सांसद चुने गए। 2012 में उत्तर प्रदेश के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने। 2017 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और 2019 में चौथी बार लोकसभा सदस्य चुने गए। 2022 में करहल विधानसभा से विधायक चुने गए और लोकसभा से इस्तीफा दिया। 2024 में पांचवीं बार लोकसभा सदस्य चुने गए और कन्नौज से चौथी बार जीत हासिल की।